पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन प्रेरणादाई, समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान:— डॉ अलका गुर्जर

जम्मू भाजपा प्रदेश कार्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर कार्यशाला आयोजित, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सचिव डॉ अलका गुर्जर रही

जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक डॉ अलका गुर्जर ने जम्मू भाजपा कार्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यशाला में शिरकत की। कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता डॉ अलका गुर्जर ने रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन देश के लिए सदैव प्रेरणादाई रहा है। उनको एक वीरांगना और शासक के साथ धार्मिक एवं सामाजिक सुधार में अभूतपूर्व योगदान के लिए याद किया जाता है। उन्होंने न केवल 30 वर्षों तक एक बड़े भूभाग पर शानदार शासन किया. बल्कि पूरे भारतवर्ष में घूम-घूम धार्मिक एवं समाज सुधार के अनगिनत कार्यों को पुरा किया।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ अलका गुर्जर ने बताया कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ आदि तमाम धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार एवं मंदिरों के निर्माण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी उनकी 300वीं जयंती को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश भर में जनसहयोग से मना रही है और जन जन तक उनके कार्यों को भी पहुंचा रहे है। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व पर्यटन मंत्री प्रिया सेठी, कार्यक्रम के संयोजक और प्रदेश महामंत्री विनोद गुप्ता महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा व जम्मू—कश्मीर के विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्ष कार्यक्रम के संयोजक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...