गया के शेरघाटी कोर्ट में पेशी पर आए बदमाश पर फायरिंग, पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल

गया जिले के शेरघाटी कोर्ट में दिनदहाड़े करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। पेशी पर आए बदमाश फोटू खान को निशाना बनाकर अपराधियों ने गोली चलाई। फिलहाल गोली लगने से दो लोग घायल हैं।

गयाः बिहार के गया जिले के शेरघाटी अनुमंडल कोर्ट परिसर में अचानक अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। कोर्ट में तारीख पर आए बंदी फोटू खान और उसके साथ रहे एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी है। लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता अनवर अली खान की हत्या मामले में फोटू खान मुख्य आरोपी था जो जेल में बंद है। बुधवार को कोर्ट की तारीख पर सुरक्षाकर्मियों के साथ शेरघाटी अनुमंडल कोर्ट में लाया गया था। तभी अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने 2 अपराधियों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है करीब 10 से 15 राउंड गोली अपराधियों ने चलाई।

पेशी पर आए बदमाश फोटू खान को लगी गोली

गोली बंदी फोटू खान के दाहिने हाथ और सुरक्षाकर्मी के बाएं हाथ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस अधिकारी कोर्ट परिसर में पहुंचे है। मामले की जांच में जुटी है। हालांकि इस मामले पर जिले के कोई भी वरीय पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार किया है।

फोटू खान ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका

लोजपा पशुपति पारस गुट के नेता अनवर अली खान की हत्या पिछले 27 सितम्बर को सैलून में दाढ़ी बनाते समय अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में फोटू खान मुख्य आरोपी था। जिसके बाद से वह जेल में बंद था। घटना के बाद फोटू खान ने बताया कि उसे पहले से हत्या की आशंका थी। इसे लेकर फोटो खान की पत्नी के द्वारा जिले के वरीय अधिकारियों को इसका आवेदन दिया गया था।

दो अपराधी गिरफ्तार

कोर्ट परिसर में अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनो के हाथ में गोली लगी है। फिलहाल पुलिस ने अपराधियों से पूछताथ कर रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...