नेपाल प्लेन क्रैशः किस एयरलाइंस का विमान हुआ क्रैश, क्या थी वजह

काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा एक निजी घरेलू एयरलाइन का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 तकनीकी कर्मियों की मौत हो गई।

काठमांडू। काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर बुधवार को उड़ान भरने के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि विमान में सवार 19 लोगों में से 18 के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

किस कंपनी का था विमान

जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह सौर्य एयरलाइंस का था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान जमीन पर गिर गया और आग के गोले में बदल गया। हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि विमान ने रनवे से उड़ान भरी, तब तक सब कुछ ठीक नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही मिनट में विमान का संतुलन बिगड़ गया।

विमान कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ

बताया जा रहा है कि विमान टेक ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान एक ओर झुक गया, विमान के दाईं ओर झुकने के कुछ ही पल में ये रनवे से कुछ दूरी पर गिर गया। जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई और धुएं का गुबार एयरपोर्ट पर फैल गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में विमान में सवार सभी लोग आ गए।  

विमान में कौन से लोग सवार थे

यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे हुई हुई जब विमान रनवे पर फिसला और उसमें आग लग गयी। घटनास्थल के फुटेज में विमान आग लगने से पहले तेजी से रनवे पर दौड़ता दिखायी दे रहा है। आग लगने के बाद उसके मलबे से काला धुआं उठता दिखायी दे रहा है। बमबॉर्डियर सीआरजे200 विमान एयरलाइन के केवल तकनीकी कर्मियों को लेकर जा रहा था। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया, ‘‘विमान में कोई यात्री सवार नहीं था बल्कि कुछ तकनीकी कर्मी थे।

सौर्य एयरलाइन घरेलू उड़ाने संचालित करता है

फ्लाइट राडार 24 के अनुसार, सौर्य दो बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 क्षेत्रीय जेट के साथ नेपाल में घरेलू उड़ानें संचालित करता है, दोनों लगभग 20 साल पुराने हैं। जनवरी 2023 में यति एयरलाइंस की दुर्घटना में कम से कम 72 लोग मारे गए थे, जिसका कारण बाद में पायलटों द्वारा गलती से बिजली काट देना बताया गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...