रावत पब्लिक स्कूल,के निर्मला ऑडिटोरियम में श्रीकांत फिल्म का प्रमोशन

जयपुर. रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के निर्मला ऑडिटोरियम में फिल्म श्रीकांत के प्रमोशन हेतु प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव एवम उनकी टीम ने शिरकत की। अभिनेता और उनकी टीम का स्वागत रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी एस रावत एवम निदेशक नरेंद्र सिंह रावत द्वारा राजस्थानी परंपरा से किया गया। कार्यक्रम में रावत एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन निर्मला रावत आगंतुकों का स्वागत किया।

इस प्रमोशनल कार्यक्रम में 2000 से अधिक विद्यार्थियों एवम आगंतुकों की उपस्थिति में फिल्म का परिचय दिया गया।
विद्यार्थियों ने राजकुमार राव से फिल्म से संबंधित कुछ रोचक सवाल भी पूछे जिसका उन्होंने विस्तृत जवाब दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अभिनेता के साथ फिल्म के गीतों पर अभिनेता के साथ नृत्य किया एवम फिल्म की सफलता के लिए केक काटा गया। राजकुमार राव ने भी इस अवसर पर फिल्म से जुड़े अपने अनुभव शेयर किए।

कार्यक्रम में फिल्म की टीम ने अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित परिंडा अभियान को भी प्रचारित किया।
रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में समय समय पर प्रेरणादायक फिल्मों के प्रमोशन के लिए फिल्मी सितारों को बुलाया जाता है एवम बच्चों को रूपहली दुनिया के सितारों से रु ब रू कराया जाता है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय हमेशा गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर देता है।
अंत में प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...