पश्चिमी विक्षोभ का आज भी रहेगा असर बरकरार, बदलेगा मौसम का मिजाज

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान समेत प्रदेशभर में पूरी तरह से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते दिन बारिश और ओलावृष्टि के बाद गर्मी से प्रदेशवासियों को राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में भी मामूली गिरावट हुई है।

16 जिलों में के लिए बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक हिंडौन में 2, सवाईमाधोपुर, नरेना, धौलपुर, विराटनगर, अराई, मंडावर, भिनाय सहित अन्य जगहों पर दो —दो एमएम, परबरतसर में पांच, भादरा और डेगाना में दो एमएम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में आज दोपहर बाद पूर्वी राजस्थान के 16 जिलों में मेघगर्जन के साथ अचानक 40 से 50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही आरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख जगहों का तापमान
प्रदेश में बीती रात मंगलवार को माउंटआबू का पारा 9.4 डिग्री, जयपुर का पारा चार डिग्री कम होकर 17.4, भीलवाडा का 15.4,सीकर का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन के पारे में भी तीन डिग्री की गिरावट सभी जगह पर देखने को मिली। दिन का अधिकतम पारा फलौदी का 37.2, करौली का 36.5, कोटा का 36.8, भरतपुर का 35.5, धौलपुर का 33.6, भीलवाडा का 35.5, वनस्थली का 35.8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414