उत्साह और उमंग के साथ निकली धमका पांचु गैर

धमका पांचु की पांच गैर के साथ होली और धुलण्डी पर निकलेगी मुख्य गैर।

पीपाड़ शहर@जागरूक जनता. कस्बे के पीपाड़ शहर में माली समाज की ओर मालियान आथुणी हथाई से निकलने वाली ऐतिहासिक होली की गैरे धमका पांचु को शुरू हो गयी है चंंग की थाप, पैरों में घुंघरु, सिर पर पर साफा, धोती व कमीज, इन सब पर थिरकते पैर और फागुन गीतों की मस्ती। कुछ ऐसा ही दृश्य था गैर में। गैर सदस्यों ने चंग की थाप पर फागुनी गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान जोरजी चोंपावत घुड़ला बाजारों में खडिय़ा रे…, हां रे फागण फरवरियो…, होळी आइगी…, सेला बाजारां में कांईं…, मेहंदी वाळो खेत…, समेत कई फागत गीतों की प्रस्तुति से समूचा माहौल ही फागणमय हो गया।

जिसमें आयोजन समिति के रामदिन भलालिया ने बताया कि यह पांच गैरे 14 मार्च से शुरू हुई है जो 16 मार्च, 18 मार्च, 20 मार्च, 22 मार्च को निकाली जाएगी। जिसमें आथुणी हथाई से व्यापारी मौहल्ले से सुभाष घाट, मोचीवाड़ा, चौपाटा बाजार, कोट गेट, ईलाजी बाजार, से छीपो के मोहल्ला से नगर पालिका रोड़ होते हुए पुन: आथुणी हथाई पर विसर्जित होगी।

जिसमें 24 मार्च को होली की और 25 मार्च को धुलण्डी पर मुख्य गैर आथुणी हथाई, खैरादी मोहल्ले से शहीदो के चौक से व्यापारी मौहल्ले से माली समाज भवन पुरानी नगर पालिका रोड़ के रास्ते होते हुए सब्जी मण्डी के पास विसर्जित होगी। पंच अमराराम गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया की जिसमें सभी गैरीये पारम्परिक वेशभूषा धोती-चोला, राजस्थानी साफा और घुंघरू के साथ चंग की थाप पर फागण गाते हुए शामिल होंगे। गैर के दौरान माली सैनी सेवा संस्थान सब्जी मण्डी अध्यक्ष जवरीलाल गहलोत,सुखदेव सैनी, बाबूलाल टाक, सीपी मारोटिया, जगदीश टाक, चेनाराम गहलोत, प्रकाश, गुमानराम, सत्यनारायण, सुगनाराम गोकलिया, हनुमानराम, टीकम मारोटीया, सुभाष भाटी, जगदीश गहलोत सहित कई गैरीये उपस्थित रहे। गैर रवानगी से पहले पुलिस ग्रामीण एस पी धमेंद्र यादव ने भी गैर रास्ते का निरीक्षण किया इस मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

रिपोर्ट :-मेहराम गहलोत 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...