मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अब ‘मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना’ के नाम से से जानी जाएगी

भजनलाल सरकार ने गहलोत की योजना का कर दिया पोस्टमार्टम, पोस्टर और बैनर हटाने के आदेश जारी

Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Name Changed: राजस्थान में जबसे भजनलाल सरकार बनी तबसे ही जनता के हित में बड़े बदलाव हो रहे हैं। 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने से लेकर महिलाओं की पेंशन में वृद्धि तक कई बड़े बदलाव किए हैं। अब भजनलाल सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ का पोस्टमार्टम कर दिया है। इस योजना को नाम बदलकर अब ‘मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना’ (Mukhyamantri Ayushman Health Yojana) कर दिया है।

बैनर पोस्टर हटाने दिए निर्देश
भजनलाल सरकार ने बनने के बाद अशोक गहलोत ने कहा था कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद ना किए जाए भले उसका नाम चेंज कर दिया जाए। भजनलाल सरकार ने भी अशोक गहलोत की बात पर गौर फरमाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को बंद करने की बजाय उसका नाम चेंज कर दिया है। इतना ही राजस्थान में इस योजना के कही भी पोस्टर और बैनर लगे हैं उन्हें हटाने निर्देश भी जारी किए हैं। वहीं इस योजना से संबंधित साइट बदल जाएगा।

नाम बदलने के लिए सर्कुलर जारी
राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी द्वारा 19 फरवरी को एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें लिखा गया, बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में प्रदेश में वर्तमान में संचालित स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम मुख्यमंत्री आयुष्मान आयोग्य योजना करने निर्णय लिया गया है। अत: निर्णय की पालना करते हुए योजना का नाम ऑनलाइन पोर्टल तथा समस्त प्रिटिंग सामग्री/हॉर्डिंग/बैनर/प्रचार-प्रसार सामग्री/अस्पतालों के काउंटर/प्रांगण इत्यादि पर तदनुसार परिवर्तित कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आयोग्य योजना लिखवाया जाना सुनिश्चत करें ताथ भविष्य में किए जाने वाले समस्त पत्राचार में भी मुख्यमंत्री आयुष्मान आयोग्य योजना नाम का उपयोग किया जाएं। योजना की शेष शर्तें एवं प्रावधान यथावत रहेंगे।

योजना में नियम और शर्तें रहेंगी यथावत
बता दें कि अशोक गहलोत सरकार के समय राजस्थान में शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का नाम भजनलाल सरकार ने चेंज कर दिया है, लेकिन योजना के नियम और शर्तों को यथावत रखा गया है। इसमें किसी तरह कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का कहना है कि राजस्थन में एक नई हेल्थ स्कीम लाई जाएगी। जिसमें केंद्र की आयुष्मान योजना को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा था कि पिछली सरकार ने चिरंजीवी में बढ़ा-चढ़ाकर बोला है। उन्होंने कहा कि इस योजना में 25 लाख रुपए का इलाज देने की बात कही गई थी, लेकिन ये केवल लॉलीपॉप है, लेकिन इसमें 8 लाख रुपए से ज्यादा फायदा किसी को नहीं मिला।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सजी शाम जयपुर।...

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...