अफीम नीति से मिलेगा किसानों को लाभ, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट

नई दिल्ली. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज संसद भवन में भारत सरकार के वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एवं वित्त मंत्रालय के राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा से भेंट की एवं संसदीय क्षेत्र के अफीम किसानों के संबध में विभिन्न विषयों में विस्तारपूर्वक चर्चा की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी.पी.जोशी ने वित्तमंत्री को आभार व्यक्त करते हुये बताया की केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा प्रतिवर्ष किसानों के हीतों को ध्यान में रखते हुये हमेशा सकारात्मक रूप से पॉलिसी निर्माण का कार्य किया हैं।

जहॉ पर वर्ष 2014 में अफीम लाईसेंस की संख्या मात्र 18 हजार थी एवं तत्कालिन सरकार के द्वारा अफीम की खेती को बन्द करने का निर्णय तक कर लिया था, लेकिन मोदी सरकार के आने के पश्चात अफीम किसानों को खेती में होने वाली समस्याओं को केन्द्र सरकार ने समझा एवं किसानों के हीतों को ध्यान में रखकर प्रतिवर्ष पॉलिसी का निर्माण किया गया, जिससे इस वर्ष तक अफीम लाईसेंस की संख्या बढ़कर लगभग 1 लाख 8 हजार से भी अधिक हो गयी हैं।

प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने वित्तमंत्री से आग्रह किया की अफीम लाईसेंस से वंचित रहे सभी किसानों को भी एक बार पुनः खेती का अवसर मिलना चाहिये, सभी प्रकार से कटे हुये लाइसेंस को पुनः बहाल कर किसानों को नवीन नीति में शामिल किया जाना चाहिये।

इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने वित्त मंत्रालय के राजस्व सचिव संजय मल्हौत्रा से भी भेंट की व अफीम किसानों से संबधीत विभिन्न विषयों से उनको अवगत करवाया। इस दौरान मंदसौर सांसर सुधीर गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...