जनसंपर्क में जनता के स्नेह से अभिभूत : डॉ संजय बियानी

जयपुर। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ संजय बियानी विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के 42 वार्डो में अपनी टीम के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे है। इस दौरान जनता का भी भरपूर समर्थन देखने को मिल रहा है। जनसंपर्क में जनता के स्नेह से अभिभूत डॉ बियानी ने कहा की वह आम जनता की समस्याओं को पूरा करने के लिए हर समय उपलब्ध हूं।

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के समय में लोग मूलभूत सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान ना देकर आम जनता से बड़े – बड़े वादे करती है। वर्तमान में सिर्फ आम आदमी पार्टी ही इन मूलभूत समस्याओं पर काम कर रहीं है।

मैं लगातार इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहा हूं और समझने की कोशिश कर रहा हूं की इस दौरान उन्हें किन–किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में हमें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के लिए कार्य करने की आवश्यकता है । क्षेत्र की जनता भी इस बार आप का समर्थन कर रही है, जिससे क्षेत्र की वास्तविक समस्या का हल निकल सकेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...