मणिपुर में नहीं सुधर रहे हालात, 5 नवंबर तक इंटरनेट पर लगी पाबंदी

Mobile Internet Ban: मणिपुर सरकार ने एक बार फिर से मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध को अगले पांच दिनों के लिए यानी 5 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली. मणिपुर सरकार ने एक फिर इंटरनेट पर पाबंदी बढ़ा दी है। इस बार अगले पांच दिनों के लिए घाटी में इंटरनेट को बैन किया गया है। गृह विभाग ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि प्रतिबंध खत्म होने से असामाजिक तत्व जनमानस की भावनाओं को तस्वीरों और नफरती भाषणों से भड़काने का काम करेंगे। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। ऐसे में एक बार फिर से इसे पांच दिनों के लिए बढ़ाया जा रहा है।

सीएम ने बहाली के दिए थे संकेत

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हाल ही में संकेत दिया था कि सरकार अगले कुछ दिनों के भीतर प्रतिबंध वापस लेने पर विचार करेगी, जिसके बाद राज्य ने एक सप्ताह से भी कम समय में मोबाइल इंटरनेट प्रतिबंध को दो बार बढ़ाया।

टरनेट प्रतिबंध खुलते ही भड़क उठी थी हिंसा

मणिपुर में सरकार ने स्थिति को देखते हुए 143 दिन बाद 23 सितबंर को इंटरनेट बहाल कर दिया था। इसके बाद दो दिन में ही सोशल मीडिया में एक लड़की सहित दो लापता युवकों के शव की तस्वीर वायरल हुई। इससे फिर से हिंसा भड़क उठी। इसे देखते हुए 26 सितंबर से मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं, इंटरनेट/डेटा सेवाओं को फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद से यह सिलसिला जारी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...