महिलाओं को डिग्री के साथ हुनर से मिलेगी मजबूती – सांसद दीया कुमारी

  • 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में होगी महिलाओं की अहम भूमिका
  • विश्वविद्यालय कन्या महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

उदयपुर. राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उनकी साक्षरता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डिग्री के साथ हुनर भी मिल जाए तो वह सोने पर सुहागा की तरह होगा और महिलाएं कई गुना ज्यादा अपना योगदान दे सकेंगी।

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के विश्वविद्यालय कन्या महाविद्यालय, बिलोता के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में दीया कुमारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति महिलाओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें कौशल विकास और वोकेशनल ट्रेनिंग पर जोर दिया गया है। डिग्री के साथ कौशल विकास और वोकेशनल ट्रेनिंग भी मिल जाए तो वह महिलाओं को न केवल मजबूत बनाएगी बल्कि एक नए हुनर के साथ वह बेहतर जीवन के साथ आगे भी बढ़ सकेंगी और समाज को उनका योगदान ज्यादा मिल सकेगा।

दीया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और यह संकल्प उसे दिन पूरा होगा जब इस देश का हर व्यक्ति खासकर महिलाएं शिक्षित होगी. आमतौर पर दसवीं और 12वीं के बाद कई लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती हैं, लेकिन जब उनके घर के पास कॉलेज और विश्वविद्यालय होगा तो वह पढ़ेगी भी और बढ़ेगी भी.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम साबित होगा वरदान
दीया कुमारी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को वरदान बताते हुए कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक फैसले का बहुआयामी प्रभाव पड़ेगा.

इस मौके पर दीया कुमारी ने राज्यपाल महामहिम कलराज मिश्र का भी आभार जताया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में राजस्थान में महाविद्यालय स्तरीय शिक्षा को नया आयाम मिला है. दीया कुमारी ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के विश्वविद्यालय कन्या महाविद्यालय, नार्थ कैंपस, ग्राम बिलोता जिला राजसमंद नवनिर्मित भवन लोकार्पण समारोह में आए सभी अतिथियों का भी आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, उदयलाल आँजना सहकारिता मंत्री राजस्थान सरकार, सुनीता मिश्रा कुलपति, विनय पाठक कुलसचिव, जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्टाफ, अन्य अधिकारिगण, बालिकाएँ एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...