इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखा, कसाइयों को बेच रहा गाय-मेनका गांधी

इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखा है।

नई दिल्ली. इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखा है। वह कसाइयों को गौशाला की गायें बेचता है। इसके बाद इस्कॉन ने इस बात का पूरी तरह से खंडन किया है। दरअसल मेनका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने चेतावनी दी है कि अगर मेनका गांधी वह अपने गलत बयानों के लिए माफी नहीं मांगती हैं तो हम उन पर मुकदमा करेंगे।

इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखेबाज
इस वीडियो में भाजपा सांसद मेनका गांधी कह रही हैं कि “इस्कॉन देश में सबसे बड़ा धोखेबाज है। यह गौशालाओं का रखरखाव करता है और विशाल भूमि सहित सरकार से लाभ लेता है। आंध्रप्रदेश की अनंतपुर गौशाला में ऐसी कोई गाय नहीं है जो दूध न देती हो। एक भी बछड़ा नहीं था। इसका मतलब है कि सभी बेच दिए गए। इस्कॉन अपनी गाय कसाईयों को बेच रहा है। ये जितना करते हैं, उतना कोई नहीं करता है। सड़क पर जाकर ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ गाते हैं। फिर वे कहते हैं कि उनका जीवन दूध पर निर्भर है। किसी ने भी इतने मवेशी कसाइयों को नहीं बेचे होंगे, जितना उन्होंने बेचे हैं।

मेनका की बातें निराधर
इस्कान के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने है कि मेनका गांधी का बयान झूठा और निराधार है। इस्कॉन भारत में ही बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल में सबसे आगे रहा है। यहां गायों और बैलों की जीवनपर्यंत सेवा की जाती है, उन्हें कसाइयों को नहीं बेचा जाता है। मेनका गांधी एक प्रसिद्ध पशु अधिकार कार्यकर्ता और इस्कॉन की शुभचिंतक हैं इसलिए हम इन बयानों से आश्चर्यचकित हैं।

60 से अधिक गौशालाएं चलाता है इस्कॉन
इस्कॉन ने बताया है कि वह 60 से अधिक गौशालाएं चला रहा है। यहां गाय और बैलों की रक्षा की जाती है। पूरे जीवन उनकी देखरेख की जाती है। इस्कॉन ने दुनिया के कई देशों में गाय सरंक्षण का बीड़ा उठाया है। इसमें वह देश भी शामिल हैं जहां गौमांस एक प्रमुख भोजन है। लावरिश, घायल और वध से बचाने के लिए गायों को गौशाला में लाया जाता है। गौ सरंक्षण के लिए ग्रामीण इलाकों में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस्कॉन की गौशालाओं को सरकार या गौशालाओं के संघ द्वारा उनके उच्च गौ-देखभाल मानकों के लिए मान्यता प्राप्त है और उनकी सराहना की जाती है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...