फ्रेशर्स डे सेलिब्रेशन : जैना चौधरी व समृद्धि पांडे बनीं मिस फ्रेशर

  • विभिन्न संस्कृतियों की खुशबू से महका आईआईएस यूनिवर्सिटी कैंपस
  • वेस्टर्न, सेमी क्लासिकल और फ्यूजन डांस का रहा आकर्षण

जयपुर @ jagruk janta। आईआईएस(डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) कैंपस में विभिन्न संस्कृतियों की खुशबू से सराबोर लोकनृत्यों के नयनाभिराम प्रदर्शन से महक उठा। कार्यक्रम में वेस्टर्न, सेमी क्लासिकल और फ्यूजन डांस भी आकर्षण का केन्द्र रहे।
एसएफएस, गुरुकुल मार्ग, मानसरोवर स्थित आईआईएस यूनिवर्सिटी के उड़ान शीर्षक से हुए फ्रेशर्स डे कार्यक्रम का खास आकर्षण यूजी व पीजी मिस फ्रेशर्स कॉन्टेस्ट रहा। इसमें हिस्सा लेने वाली तमाम स्टूडेंट्स ने अपना टैलेंट का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉन्टेस्ट में मिस फ्रेशर (यूजी)जैना चौधरी रहीं। वहीं फर्स्ट रनर अप प्रियल शर्मा और सेकंड रनर अप इनाया खान व गौरी भटनागर रहीं। इसके अलावा मिस फ्रेशर (पीजी)समृद्धि पांडे बनीं। वहीं फर्स्ट रनर अप वैभव महावागरा रहीं। मुस्कान सैनी बिविङ्क्षचग ब्यूटी चुनीं गईं। मिस फ्रेशर कॉन्टेस्ट के जज पैनेलिस्ट में डिजाइनर चांदनी सोनी, ब्यूटी एक्सपर्ट डॉ. नूर बिशनोई, शिक्षक डॉ. स्मिता पुरोहित शामिल रहीं।

यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ.अशोक गुप्ता ने बताया कि ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया और कहा कि सभी के लिए अब कुछ नया लिखने का नया अध्याय शुरू हो रहा है। रजिस्ट्रार डॉ.राखी गुप्ता ने स्टूडेंट्स से कहा कि अपना सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के लिए लक्ष्य को साधें।

कार्यक्रम में आकर्षक लिबास में सजी-धजी अनेक छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल में जश्नी सुरूर भर दिया। दर्शकदीर्घा में बैंठी अन्य छात्राओं ने भी कदम थिरका कर कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। राजस्थानी व पंजाबी लोकनृत्यों समेत हरफनमौला…, अब तो फोरएवर…जैसे गीतों पर वेस्टर्न डांस, सजदा…, मैं अगर कहूं…जैसे गीतों पर सेमी क्लासिकल और रसीला…, वो किसना है…पर फ्यूजन डांस ने कार्यक्रम में रंग जमाया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...