चंद्रयान-3 मिशन: चांद पर सिर्फ 15 दिन के लिए 15 साल मेहनत, दोपहर 2.30 बजे चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा

2019 के सितंबर महीने की 7 तारीख। रात करीब 1.40 बजे। भारत के आसमान में चांद डूब चुका था, लेकिन भारत का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग शुरू कर चुका था। करीब 1 घंटे सब कुछ प्लान के मुताबिक चलता रहा। हर कदम के साथ बेंगलुरु स्थित ISRO के मिशन कंट्रोल रूम में तालियों की गड़गड़ाहट बढ़ती जा रही थी। वहां मौजूद PM मोदी भी उत्सुकता से सब कुछ देख रहे थे।

रात 2.50 बजते ही अचानक खामोशी छा गई। वहां मौजूद वैज्ञानिकों के चेहरे मुरझा गए। चंद्रयान-2 के वैज्ञानिकों की 11 साल की मेहनत और धरती से चांद तक का 47 दिनों का रास्ता तय करने के बाद मंजिल के इतना करीब लैंडर विक्रम क्रैश हो गया। तब के ISRO चीफ के. सिवन की आंखों में आंसू थे और PM मोदी उन्हें गले लगाकर ढांढस दे रहे थे।

4 साल बाद ISRO उस अधूरे काम को पूरा करने जा रहा है। उल्टी गिनती जारी है और 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिलते ही अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...