आतंकियों से मुठभेड़, राजौरी में 2 जवान शहीद:सुरक्षाबलों ने पुंछ अटैक में शामिल 2-3 टेररिस्ट ग्रुप्स को घेरा, 4 घंटे से एनकाउंटर जारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। एक अफसर समेत 4 जवान घायल हैं। एनकाउंटर करीब 4 घंटे से चल रहा है। यह सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ।

सूत्रों ने बताया कि सेना ने आतंकवादियों के 2-3 ग्रुप्स को इस इलाके में घेर रखा है। ये वही आतंकी हैं, जिन्होंने पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें आर्मी जवान शहीद हो गए।

राजौरी में एनकाउंटर गोवा के पणजी में चल रही SCO मीटिंग से पहले शुरू हुआ। इस मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हुए हैं। भारत के विदेश मंत्री से उनकी मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात के कुछ ही मिनटों के बाद जयशंकर ने भुट्टो के सामने कहा- आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

72 घंटे में 4 एनकाउंटर, 4 आतंकवादी ढेर

  1. राजौरी: कंडी इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक, यहां कई आतंकवादियों के होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। बताया जा रहा है कि ये वही आतंकी है, जिन्होंने पुंछ में आर्मी ट्रक पर हमला किया था। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे।
  2. अनंतनाग: जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों ने गुरुवार शाम को सुरक्षा बलों पर फायरिंग की थी। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी को हलकी चोट आई थी, जिसे हॉस्पिटल भेजा गया था। इस हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली थी। ग्रुप ने एक पोस्ट में कहा है- सीनियर अधिकारी समेत कई जवान हमले में घायल हुए हैं। कश्मीर टाइगर्स ऐसे ही और हमलों की प्लानिंग कर रहा है।
  3. बारामूला: यहां गुरुवार सुबह वनिगम पायीन क्रेरी इलाके में सुरक्षा बलों ने लश्कर के 2 आतंकियों को ढेर दिया था। उन्हें इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों ने फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी।
  4. माछिल: जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान बुधवार को भी माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। इस ऑपरेशन में भी दो आतंकवादियों को ढेर किया गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...