प्रधानमंत्री मोदी बोले, पिछली सरकारों ने गांवों की उपेक्षा की क्योंकि वे वोट बैंक नहीं थे

रीवा (मप्र). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि पिछली सरकारों ने गांवों की उपेक्षा की क्योंकि वे वोट बैंक नहीं थे. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रीवा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने स्थिति को बदल दिया है और पंचायतों को भरपूर अनुदान दिया है.

मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें गांवों के लिए पैसा खर्च करने में हिचकिचाती थीं क्योंकि वे वोट बैंक नहीं थे, इसलिए उनकी उपेक्षा की गई. कई राजनीतिक दल गांव के लोगों को बांट कर अपनी दुकान चला रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांवों के साथ हुए इस अन्याय को खत्म किया है और उनके विकास के लिए खजाना खोला है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जनधन योजना के तहत गांवों में 40 करोड़ से अधिक लोगों के बैंक खाते खोले हैं. इस कार्यक्रम में मोदी ने मध्य प्रदेश में विभिन्न रेल परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...