केदारनाथ धाम के कपाट खुले: आज 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे दर्शन

20 क्विंटल फूलों से सजाया, मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने केदारनाथ धाम के कपाट खोले

देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह 6.20 बजे खुल गए। मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने मंदिर के कपाट खोले। मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया।

पिछले 72 घंटों से यहां बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के कारण मंदिर जाने वाले हजारों तीर्थयात्रियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया था। इसके बाद भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 हजार से ज्यादा लोग आज बाबा के दर्शन करेंगे।

सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति डोली में रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची। यहां भक्तों ने बाबा के जयकारे लगाए। तापमान माइनस 6 डिग्री के आसपास है। इसके बाद भी सुबह 4 बजे से मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी गईं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...