गुजरात चुनाव: सेकेंड फेज में 11 बजे तक 19.17% वोटिंग, PM मोदी ने साबरमती में वोट डाला, 101 साल की मां हीराबा व्हीलचेयर से बूथ पहुंचीं

अहमदाबाद/नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 11 बजे तक 19.17% वोटिंग हो चुकी है। मतदान के औसत की बात करें तो सबसे ज्यादा 23.35% मतदान छोटा उदेपुर तो सबसे कम 16.51% अहमदाबाद में दर्ज किया गया है। दूसरे फेज में करीब ढाई करोड़ मतदाता 833 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे।

बूथ में पीएम ने अपनी बारी का इंतजार किया
PM नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के राणिप इलाके में बने पोलिंग बूथ में मतदान किया। पीएम जब मतदान करने राणिप पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। वहीं, पोलिंग बूथ में मतपेटी के पास एक महिला खड़ी थी तो उन्होंने अपनी बारी का इंतजार भी किया। वोटिंग के बाद पीएम ने बाहर आकर स्याही का निशान भी दिखाया। इस दौरान चारों तरफ मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने परिवार के साथ सुबह 10.45 के करीब अहमदाबाद के नारणपुरा मतदान किया।

सेकेंड फेज LIVE अपडेट्स…

  • पीएम मोदी के भाई सोमाभाई ने कहा- ‘उनके काम पर नाज होता है, उनका पूरा जीवन देश के लिए समर्पित है।’
  • दांता से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिभाई खराड़ी सुरक्षित मिल गए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर दावा किया था कि रविवार रात खराड़ी पर BJP के गुंडों ने तलवार से हमला किया, जिसके बाद से वे लापता हैं।
  • PM मोदी ने ट्वीट कर गुजरात की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का अपील की।
  • दिल्ली के CM केजरीवाल की मतदाताओं से अपील, ट्वीट किया- ये चुनाव गुजरात की नई उम्मीदों और आकांक्षाओं का चुनाव है।
  • गृह मंत्री अमित शाह रविवार को अहमदाबाद में ही मौजूद रहे। यहां वे प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात भाजपा कार्यालय ‘कमलम्’ में हुई बैठक में शामिल हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...