राजस्थान विधानसभा के सप्तम सत्र की बैठक 19 सितंबर से, क्या होगा खास जानिए…

15वीं राजस्थान विधानसभा के सप्तम सत्र की पुन बैठक 19 सितंबर को प्रातः11 बजे से होगी।

जयपुर। 15वीं राजस्थान विधानसभा के सप्तम सत्र की पुन बैठक 19 सितंबर को प्रातः11 बजे से होगी। गौरतलब हैं कि 15 वी राजस्थान विधानसभा के सप्तम सत्र की बैठक 28 मार्च को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी। इस संबंध में राजस्थान विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने राजस्थान राजपत्र में 21 अगस्त को अधिसूचना प्रकाशित करवाई है। सत्र चार – पांच दिन चलने की संभावना है। इसमें गहलोत सरकार की ओर से कई विधेयक पेश किए जाएंगे।

इससे पहले कांग्रेस और भाजपा अपने अपने विधायक दल की बैठकें बुलाएगी और इसमें सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति पर मंथन किया जाएगा। ये बैठकें एक दिन पहले होने की संभावना है। भाजपा की ओर से इस सत्र में गहलोत सरकार पर कानून व्यवस्था, किसान, बिजली आदि के मामलों को लेकर घेरा जाएगा वहीं कांग्रेस विधायक मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर हमले करेंगे। सत्र छोटा होगा लेकिन इसके पूरे हंगामेदार रहने की संभावना है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...