निर्वाचन और मतदान से जुड़ी तमाम जानकारी पाने का सशक्त माध्यम बना ‘वेब रेडियो-हैलो वोटर्स‘

विधानसभा उप चुनाव में मतदाताओं के लिए बन रहा मददगार वेब रेडियो

जयपुर। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्राम) के तहत कई तरह के नवाचार और प्रयोग करता रहा है। ऐसा ही एक प्रयोग ‘वेब रेडियो-हैलो वोटर्स‘ इन दिनों देश के अलावा प्रदेश वासियों को खासा रास आ रहा है। ‘हैलो वोटर्स‘ ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां मतदाता मतदान और चुनाव से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी वेबसाइट और मोबाइल एप पर सुनकर आसानी से जान सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 25 जनवरी, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने अपने तरह का अनूठे ‘वेब रेडियो-हैलो वोटर्स‘ का शुभारंभ किया था। उन्होंने बताया कि आज के दौर में एफएम रेडियो युवा सहित हर वर्ग के लोगों में तेजी से जगह बना रहा है। आज की भागदौड़ की जिंदगी में लोग पढ़ने या देखने की बजाए अन्य काम करते हुए सुनना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए आयोग ने 24 घंटे चलने वाले ‘वेब रेडियो-हैलो वोटर्स‘ का आगाज किया है।

श्री गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट eci.gov.in के दाहिनी ओर ‘हैलो वोटर्स‘ लिंक दिखाई देगा। कोई भी मतदाता लिंक पर क्लिक कर निर्वाचन से जुड़ी तमाम तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य निर्वाचन अधिकारी का संदेश, चुनाव की कहानियां, उत्साहवर्धक गीत, लोकतंत्र एक्सप्रेस, हम किसी से कम नहीं, मतदान में विश्वास, एक भी वोटर छूटे ना, रेडियो ट्रेवलॉग, मस्ती-दोस्ती मतदान, मत एवं मतदान जैसे कई कार्यक्रम 24 घंटे संचालित होते हैं और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हैं।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री कृष्ण कुणाल ने बताया कि प्रदेश में हैलो वोटर्स के प्रमोशन और विभिन्न रचनात्मक संर्दभों के लिए डॉ. सुधीर सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में मतदाता इस नवाचार के जरिए निर्वाचन संबंधी अपनी जानकारी में इजाफा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल मीडिया के इस उभरते माध्यम से न केवल मतदाताओं को रचनात्मक जानकारी मिलेगी बल्कि वे मनोरंजन और सूचना दोनों संदेशों के साथ इसमें अभिनवता के साथ जुड़ सकेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश में उदयपुर की वल्लभनगर, राजसमंद जिले की राजसंमद, भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा और चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव होने हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...