कूलर एसी छोड़ फील्ड में आए अधिकारी,जिस सड़को के लिए जनता ने रोया रोना,अब सीएम के दौरे से पहले लीपापोती हुई शुरू..

नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। शहर की बदहाल दुदर्शा में टुटी फूटी गड्ढों वाली सड़को पर लीपापोती की जा रही है। जिसको लेकर सानिवि से लेकर यूआईटी के अधिकारीयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 15 जुलाई को बीकानेर दौरे पर आ रहे है। मजे के बात यह है कि जानलेवा गड्ढों से अटे पड़े शहर में उसी सड़क को दुरस्त किया जा रहा है जंहा से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा। कोठारी हॉस्पिटल के पास व पूगल रोड़ की सड़क पर जेसीबी व सड़क को दुरस्त करने के तमाम संसाधन के साथ ठेकेदार व सानिवि से लेकर यूआईटी के अधिकारी तक लगे हुए है। बाकायदा इस सड़को को दुरस्त करने के लिए अर्जेंट बेसिस पर टेंडर जारी किए गए। जबकि यंहा के वाशिंदों ने जिला प्रशासन सहित उन तमाम जिम्मेदारों के यंहा ज्ञापन देकर रोना रोया था, लेकिन अफसोस किसी के जू तक नही रेंगी। ओर अब जब मुख्यमंत्री का बीकानेर दौरा है तो अधिकारी कूलर और एयर कंडीशनर वाले ऑफिसों को छोड़कर उमस भरी गर्मी में सड़कों पर उतर आए है। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि प्रशासन की नीयत शहर में काम करने की कतई नही है, क्योंकि जब आम जनता अपनी सुरक्षा की भीख मांगे ओर गिड़गिड़ाए तो उन्हें कोई फर्क नही पड़ता ओर जब सूबे का मुखिया आये तो चकाचौंध दिखाकर अपने आपको पाक साफ व जनता का सेवक बताने की कोशिश की जाती है जो वाकई चिंतनीय है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...