बीकानेर का युवक दो किलो सोने के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, ट्रॉली बैग में छिपाकर ला रहा था गोल्ड..

बीकानेर/जयपुर@जागरूक जनता। बीकानेर का रहने वाला युवक सोने की तस्करी करते हुए जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। युवक सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट से जयपुर आने वाली फ्लाइट में आया था। जंहा जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिसर्स ने ट्रॉली बैग में छिपाकर लाया 2 किलो 170 ग्राम से ज्यादा का गोल्ड पकड़ लिया। अनुमानित इसकी मार्केट वैल्यू 1.12 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। युवक को कस्टम के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक को सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर परिचित ने ट्रॉली बैग दिए थे। बैग जयपुर लाने के बदले युवक का एयर टिकट करवाया गया था।
असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण ने बताया कि एयर अरेबिया की शारजाह वाली फ्लाइट्स से आए युवक के दो बैग जब एक्सरे मशीन से स्कैनिंग किए तो उसमें मेटल के वायर में कुछ सस्पेक्ट वस्तु दिखाई दी। युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि बैग में घरेलू सामान के अलावा और कुछ नहीं है।

कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी युवक बीकानेर जिले का रहने वाला है। वह सऊदी अरब के रियाद में मजदूरी करता है। पिछले साल सितंबर में ही वह रियाद गया था। उसने बताया कि शुक्रवार इंडिया आते समय रियाद एयरपोर्ट पर ही उसके एक परिचित ने दो ट्रॉली बैग दिए थे। कहा- ये बैग जयपुर एयरपोर्ट के बाहर उसका परिचित उससे ले लेगा, जिसके बदले उसने एयर टिकट भी करवाकर दिया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...