भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर, बेंगलुरु में होगा ‘फाइनल’

भारत ने पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से करारी शिकस्त दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 16.5 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 87 रन ही बना सकी। कप्तान तेम्बा बावुमा चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हुए। बाद में वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका की पारी 87 रन पर खत्म हुई।

यह टी-20 में दक्षिण अफ्रीका का लोएस्ट टोटल है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 21 फरवरी 2020 को 89 रन बनाए थे। वहीं, 82 रन की जीत टी-20 में रन के मामले में भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले विशाखापट्टनम में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हराया था। 

भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 55 रन की पारी खेली, जबकि हार्दिक ने 46 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से रसी वान डर डुसेन ने सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। भारत की ओर से आवेश खान ने घातक गेंदबाजी की चार विकेट झटके। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 2-2 की बराबरी पर है। इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...