नेपाल से बड़ी खबर: 22 यात्रियों सहित विमान लापता, 4 भारतीय भी शामिल,हेलीकॉप्टर से तलाश जारी

जागरूक जनता नेटवर्क। नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले तारा एयरलाइंस के विमान 9 NAET का संपर्क टूट गया है। ATC से संपर्क टूटने के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की गई है। जानकारी के अनुसार यह विमान 9.55 बजे उड़ान भरी थी। लापता विमान में 4 भारतीय, 3 जापानी  तथा शेष नेपाली नागरिक थे। डबल इंजन विमान में चालक दल सहित कुल 22 यात्री थे। मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके बाद इसका संपर्क टूट गया। वहीं जिला पुलिस कार्यालय मस्टैंग के डीएसपी राम कुमार दानी ने समाचार एजेंसी  एएनआई को बताया कि हम तलाशी अभियान के लिए इलाके में हेलीकॉप्टर तैनात कर रहे हैं। 
विमान की तलाशी के लिए दो हेलीकॉप्टर किए गए तैनात 
नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने कहा कि लापता विमान की तलाशी के लिए मस्टैंग और पोखरा में दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...