67 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ संपन्न

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 67 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के विवेकानंद रंगमंच पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी गोविंदनारायण शर्मा मौजूद रहे। व्याख्याता शारीरिक शिक्षक गुलाब चंद मेघवंशी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत उदभोदन प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत ने दिया। सभी अतिथियों व तकनीकी सलाहकारों, टीम प्रभारियों का माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला खेल प्रभारी रामधन जाट ने उदभोदन देते हुए बताया कि19 वर्ष छात्र हॉकी में रा उ मा वि केकडी विजेता व बांदनवाड़ा उपविजेता रही। 17 वर्ष छात्र हॉकी वर्ग में केकडी विजेता व हिंगोनिया उप विजेता रही ।
19 वर्ष छात्रा वर्ग हॉकी में बिड़ला विजेता व केकडी उप विजेता रही। 17 वर्ष छात्रा हॉकी वर्ग में सी पी एस बोराडा विजेता व पीपरोली उपविजेता रहीं। सभी विजेता व उपविजेता व तीसरे स्थान पर रही टीमों के खिलाड़ियों को मैडल ,व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। बेस्ट प्लेयर का खिताब अलग अलग वर्ग में मनीष प्रजापत,पूजा चौधरी,नीरज साहू व कौशल्या को मिला। पारी प्रभारी उपप्राचार्य कालू राम सामरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...