लड़की को भगाकर ले जा रहे थे कल सड़क दुघर्टना में 5 की हुई मौत, कंटेनर से भिड़े, कार्टूनों के नीचे दबी मिली लाश…..

लड़की को भगाकर ले जा रहे थे कल सड़क दुघर्टना में 5 की हुई मौत, कंटेनर से भिड़े, कार्टूनों के नीचे दबी मिली लाश…..

सड़क दुघर्टना

5 की मौत

बीकानेर, । बीकानेर के लूणकरनसर में बुधवार को सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जो एक लड़की को भगा ले जाने की कोशिश कर रहे थे। दरअसल, श्रीगंगानगर के घुमड़वाली एरिया से एक लड़की को लेकर कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से बीकानेर की ओर आ रहे थे। गाड़ी इतनी तेज थी कि लूणकरनसर के पास एक ट्रक से जा टकराई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
दरअसल, बुधवार को घुमड़वाली में रहने वाली पूजा नायक को भगाने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे। एक बोलेरो गाड़ी में पूजा के अलावा उसका पड़ोसी चंद्रभान था। पूजा का मुंहबोला बहनोई रामसिंह और उसकी पड़ोसन उगमा देवी भी गए थे। गाड़ी चलाने के लिए उगमा ने अपने बेटे के ससुर राजूराम को बुलाया था। बुधवार सुबह ये पूजा नायक को गाड़ी में लेकर तेज गति से बीकानेर की ओर आ रहे थे। उगमा देवी का बीकानेर में केमल रिसर्च सेंटर के पास घर है। वहीं, पर इन लोगों को जाना था। चंद्रभान और पूजा साथ रहना चाहते थे। ऐसे में चंद्रभान ने ही सारा प्रबंध किया था। उसी ने राजूराम को स्पीड से गाड़ी चलाने का दबाव बनाया। ये दबाव ही पांच लोगों की मौत का कारण बन गया।
पूजा दूर जा गिरी, चार घंटे बाद मिली
जिस पूजा को घर लाने के लिए चंद्रभान और अन्य जल्दबाजी कर रहे थे, वो हादसा होने पर सबसे पहले बाहर जाकर गिरी। टक्कर के कारण ट्रक भी पलट गया था। इधर पूजा गिरी और उधर ट्रक पलटा तो उसके नींबू के कार्टन पूजा पर आकर गिरे। वो नींबू के कार्टन के नीचे दब गई। पहले मौके पर तीन और एक की रास्ते में मौत हो गई। बाद में कार्टन हटाने पर पूजा की लाश मिली। हादसे में राजूराम, चंद्रभान बावरी, पूजा नायक, रामसिंह और उगमा की मौत हुई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...