समाजसेवी एडवोकेट डॉ.आहूजा को किया सम्मानित

दयानंद महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीकांत शर्मा ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर डॉ.मनोज आहूजा का साफा एवं माला पहनाकर किया अभिनन्दन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। दयानन्द महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीकांत शर्मा ने गुरुवार को समाजसेवी एडवोकेट व पत्रकार डॉ.मनोज आहूजा का महाविद्यालय में अभिनन्दन किया गया। प्राचार्य शर्मा ने बताया कि डॉ.मनोज आहूजा वकालत एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में काम के साथ साथ समाजसेवा का कार्य करते हैं जो एक जाना पहचाना नाम है।वकालात एवं पत्रकारिता के अलावा भी आहूजा समाजसेवा से जुडी विभिन्न संस्थाओं से जुड़ कर सक्रिय रूप से कार्य करते हैं।कोरोना काल में इन्होंने सरकारी गाइडलाइंस की आमजन को जानकारी देते हुए उनके जीवन को संरक्षित करने के साथ साथ समाजसेवा से संबंधित जो कार्य किये हैं वो अपने आपमें एक अनुकरणीय उदाहरण है।एडवोकेट आहूजा को निशुल्क नोटरी करने, निर्धनों की निशुल्क पैरवी करने सहित जन कल्याण के लिए पत्रकारिता करने पर जिला प्रशासन,उपखण्ड प्रशासन,न्यायिक विभाग सहित वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।जो वकालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार से जनकल्याण एवं समाज सेवा का कार्य लगातार कर रहे हैं।ऐसे कर्म योद्धा का गुरुवार को महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर लक्ष्मीकांत द्वारा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड स्मृति चिन्ह,सुंदर कलाकृति और कॉलेज का स्मृति चिन्ह भेंट कर आहूजा का अभिनन्दन किया।इस सुअवसर पर डॉ.आहुजा ने महाविद्यालय के प्राचार्य का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वो इसी प्रकार से वकालात व पत्रकारिता के क्षेत्र में गरीब व मजबूर लोगों की सहायता करते रहेंगे।इस अनौपचारिक भेंट मे चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतुशिल्पी उपस्थित रही।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...