कोलायत सीएचसी में 30 बेड के कोविड केयर सेन्टर की हुई शुरूआत,मंत्री भाटी के प्रयास लाए रंग, डॉ. मीणा पहुंचे व्यवस्था का जायजा लेने

कोलायत सीएचसी में 30 बेड के कोविड केयर सेन्टर की हुई शुरूआत,मंत्री भाटी के प्रयास लाए रंग, डॉ. मीणा पहुंचे व्यवस्था का जायजा लेने

बीकानेर@जागरूक जनता । उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि कोलायत सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र में कोरोना पाॅजिटिव रोगियों का उपचार प्रारंभ होगा। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 30 बैड का कोविड केयर सेन्टर शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता से चर्चा कर, कोलायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक संसाधन मुहैय्या करवाने को कहा। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि कोलायत सीएचसी में अगर कोविड पाॅजिटिव रोगी का दबाव बढ़ता है, तो स्थानीय जाट धर्मशाला में 30 बेड का और राजपूत धर्मशाला में 55-60 बेड का कोविड केयर सेन्टर बनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए।
उच्च शिक्षा मंत्री के निर्देश पर कोविड नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीना सोमवार को सुबह कोलायत पहुंचे और कोलायत सीएचसी का किया निरीक्षण। कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कमरों का उन्होंने निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्थानीय जाट धर्मशाला व राजपूत धर्मशाला का निरीक्षण भी किया।
डाॅ.मीना ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड के सामान्य रोगियों के उपचार के लिए व्यवस्था की जा रही है। आज 18 बेड की व्यवस्था कर दी गई और मंगलवार तक 30 बेड की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पाॅजिटिव रोगी के लिए आॅक्सीजन व दवाओं सहित चिकित्सक और पेरामेडिकल स्टाॅफ की पूरी व्यवस्था की गई। कोविड के गंभीर रोेगी, जिनका आॅक्सीजन लेवल कम होगा, उन्हें बीकानेर रैफर किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार व बीसीएमएचओ डॉ अनिल वर्मा भी रहे मौजूद रहे।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...