19 से 23 सितंबर तक होगा राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 67 वीं राज्यस्तरीय 19 वर्ष छात्र हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से 23 सितंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकडी में किया जाएगा। आयोजक प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का उदघाटन 19 सितंबर को प्रातः 10 बजे नगरपरिषद के रंगमंच पर विधायक डॉ रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सागर शर्मा, जिला कलेक्टर खजान सिंह, पूर्व ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, राजस्थान फार्मेसी कॉन्सलिंग के सदस्य राजेन्द्र भट्ट व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त जैन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद के सभापति कमलेश कुमार साहू करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी व सचिव गोविंद नारायण शर्मा तथा आयोजक प्रधानाचार्य दशरथ सिंह शक्तावत के निर्देशन में तथा अध्यक्ष व संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर संभाग राजेन्द्र कुमार शर्मा के सानिध्य में राजस्थान से 50 जिलों की 56 टीमो के लगभग 1000 खिलाड़ी भाग लेंगे। व्याख्याता शारीरिक शिक्षक गुलाब चंद मेघवंशी ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए 100 से अधिक शारिरिक शिक्षकों व कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जो संस्थान जीवन में आगे बढ़ाएं , उसके लिए रहे सदैव शुक्रगुजार – कुलगुरु जैतावत

एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह...

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...