15 हजार 119 व्यापारियों ने लिया वाणिज्यिक कर विभाग की एमनेस्टी स्कीम का लाभ, 42 करोड़ रुपये माफ

15 हजार 119 व्यापारियों ने लिया  वाणिज्यिक कर विभाग की एमनेस्टी स्कीम का लाभ, 42 करोड़ रुपये माफ

बीकानेर@जागरूक जनता। कोरोना काल के बावजूद अब तक 15 हजार 119 व्यापारियों ने वाणिज्यिक कर विभाग की एमनेस्टी स्कीम का लाभ लिया है।
विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) हरि सिंह चारण ने बताया कि व्यापारियों की ओर से सोमवार तक 6 करोड  रूपए नकद जमा करवाए जा चुके हैं तथा इस स्कीम के अन्तर्गत व्यापारियों की 38 हजार 778 प्रविष्टियों को समाप्त कर 42 करोड़ रूपए माफ किए जा चुके हैं। एमनेस्टी जनसम्पर्क पखवाड़ा में तीसरे दिन भी विभागीय अधिकारियों से व्यापारियों ने संपर्क जारी रखा। तीन दिनों में 1 हजार 147 व्यापारियों से विभागीय अधिकारियों द्वारा संपर्क किया गया। इसके अतिरिक्त इस अभियान में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संभाग के बीकानेर जिले के कोलायत, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़, चूरू जिले के रतनगढ़, सरदारशहर, तारानगर व झुंझुनू जिले के चिड़ावा, खेतड़ी, नवलगढ़ आदि क्षेत्रों में जाकर बकायादारों से संपर्क किया गया।उन्होंने कहा कि कई व्यापारी कोरोना महामारी के चलते इस स्कीम के लाभ से वंचित रह गए थे। उनको एमनेस्टी स्कीम का लाभ मौके पर ही दिया गया। यह अभियान 31 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा जिसमें विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्येक बकायादार से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे। हर व्यापारी को एमनेस्टी स्कीम में लाने का प्रयास किया जा रहा है। एमनेस्टी जन पखवाड़े में  बीकानेर, चू़रू एवं झुंझुनू जिले में सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...