मनरेगा के तहत 1349.78 लाख रुपये के 125 कार्य स्वीकृत,जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक ने जारी किए आदेश

मनरेगा के तहत 1349.78 लाख रुपये के 125 कार्य स्वीकृत,जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक ने जारी किए आदेश

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक नमित मेहता ने जिले की 9 पंचायत समितियों में मनरेगा के तहत 1349.78 लाख रुपये के 125 कार्यों की स्वीकृतियां जारी की हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ओमप्रकाश ने बताया कि इनमें पंचायत समिति खाजूवाला में  74.78 लाख रुपये के 5, बज्जू खालसा में 644.87 लाख रुपये के 59, पूगल में 167.77 लाख रुपये के 21, लूणकरणसर में 128.81 लाख रुपये के 11, बीकानेर में 140.58 लाख रुपये 17, नोखा में 90.27 लाख के 6, पांचू में 23.46 लाख के 2 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 79.24 लाख रुपये के 4 कार्यों की स्वीकृतियां सम्मिलित हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत पंचायत समिति बीकानेर में 28, श्रीडूंगरगढ़ में 9, कोलायत में 11, लूणकरणसर में 24, नोखा में 13, खाजूवाला में 55, पांचू में 16, पूगल में 159, बज्जू खालसा में 110 सहित कुल 425 कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास की आवश्कताओं के मद्देनजर विकास अधिकारियों के माध्यम से और कार्यों के प्रस्ताव मंगवाए जा रहे हैं, जिससे कि जरूरत के अनुसार अधिक से अधिक स्वीकृतियां जारी की जा सकें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...