51 हजार किलो लड्डू, 2 हजार कंबल ,1 लाख रामनामी दुपट्टों के वाहनों को श्रीराम जी की झंडी दिखाकर राज्यपाल ने किया अयोध्या रवाना

बालाजी महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के पावन सानिध्य में सामग्री अयोध्या भेजी गई

भव्य कार्यक्रम में सांसद मनोज राजौरिया,घनश्याम तिवारी,विधायक विक्रम बंसीवाल,घनश्याम महर व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे

प्रदीप बोहरा
मेहंदीपुर बालाजी से महंत डॉ नरेश पुरी महाराज के पावन सानिध्य में  राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुद्ध देसी घी से निर्मित  51 हजार किलो लड्डू की महाप्रसादी ,1 लाख रामनवमी दुपट्टे 2 हजार कंबल, से भरे वाहनो को अयोध्या श्री राम जी का भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया इस कार्यक्रम में सांसद मनोज राजौरिया घनश्याम तिवारी विधायक विक्रम बंसीवाल घनश्याम महर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियो सहीत आसपास बालाजी व क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे। देश भर में 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारी उत्साह है यही उत्साह का माहौल मेहंदीपुर बालाजी में भी देखा गया मेहंदीपुर बालाजी में इस कार्यक्रम का भव्य नजारा देखते ही बन रहा था बालाजी महाराज, सीताराम, राधाकृष्ण मंदिर सहीत मंदिर के बाहरी भाग व  कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया
राम मंदिर जाने वाले प्रसाद को मेहंदीपुर बालाजी से अयोध्या के लिए रवाना करने से पहले विधिवत पूजा अर्चना करके रवाना किया गया.
मेहंदीपुर बालाजी धाम को बालाजी मोड़ से बालाजी मंदिर तक श्रीराम की पताका से सजाया गया है. वहीं बालाजी धाम भगवा ध्वजों से पूरी तरह राममय हो गया है.


राज्यपाल मिश्र ने कहा ”मैं सामान्य तौर पर कई बार मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आता रहता हूं. मगर आज यह मेरा सौभाग्य है कि श्री राम मंदिर के लिए जाने वाला प्रसाद महंत डॉ.नरेश पुरी महाराज के द्वारा मेरी उपस्थिति में यहां से अयोध्या के लिए रवाना किया गया है.”राज्यपाल ने कहा कि वह भी राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा रहे. जब अयोध्या के आंदोलन चल रहा था तब वह उस वक़्त वहां मौजूद थे. उन्होंने आगे बताया कि आज उन्हें सबसे ज्यादा खुशी है कि राम मंदिर बन रहा है.
इस मौके पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने कहा है कि ”यह बड़ा हर्ष का विषय है कि मेहंदीपुर बालाजी द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रसाद सहित और भी व्यवस्थाएं की गई है जो काबिले तारीफ है.”


इस मौके पर महंत नरेश पुरी ने कहा कि भगवान श्री राम के कार्य करने के लिए हनुमान जी हमेशा तैयार रहते हैं. यही कार्य मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट द्वारा भगवान राम का कार्य होने के कारण  प्रभु श्री राम के लिए छोटी भेट के रूप में  किया गया है. वही देशवासियों से मेरा अनुरोध है राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन घर में 11 देसी घी के दीपक जलाएं और मंदिरों में पुजा अर्चना व हवन करे उन्होंने कहा बालाजी नगर वासियों के साथ  21 तारीख को भव्य कलश शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी हनुमान चालीसा का पाठ व राम नाम का जाप किया जाएगा 
वहीं अयोध्या में रामलला की प्राण—प्रतिष्ठा के दिन एमकेपी आश्रम में अखण्ड रामायण पाठ, हनुमान चालीसा पाठ व 51 विद्वानों द्वारा महायज्ञ किया जाएगा. इसकी शुरूआत भी 21 जनवरी को हो जाएगी 22 जनवरी को एमकेपी आश्रम पर भंडारे की प्रसादी भी वितरण की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...