बीकानेर@जागरूक जनता। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य की समस्त नगरीय एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं के उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर 2021 तक के बकाया जल प्रभार शुल्क की राशि 31 मार्च 2022 तक जमा करवाने पर ब्याज एवम शास्ति में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव दत्ता ने बताया कि जिले के जल उपभोक्ता बकाया राशि 31 मार्च तक जमा करवा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह छूट 3 वर्ष के बाद मिल रही है।
You May Like
-
December 13, 2021
कोविड 19 से मृत्यु के समस्त प्रकरणों में मिले सहायता राशि-मेहता
-
August 3, 2021
बेटी के जन्म पर कन्या वाटिका में लगाए पौधे