बकाया बिल राशि पर पेनल्टी और ब्याज में शत प्रतिशत छूट 31 मार्च तक

बीकानेर@जागरूक जनता। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य की समस्त नगरीय एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं के उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर 2021 तक के बकाया जल प्रभार शुल्क की राशि 31 मार्च 2022 तक जमा करवाने पर ब्याज एवम शास्ति में शत-प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता राजीव दत्ता ने बताया कि जिले के जल उपभोक्ता बकाया राशि 31 मार्च तक जमा करवा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह छूट 3 वर्ष के बाद मिल रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related