शिविर: प्रशासन शहरों के संग अभियान में ग्रामवासी को मिला 1 घंटे में नगर पालिका का पट्टा।




भोपालगढ़@जागरूक जनता
राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत आज गुरुवार नगर पालिका भोपालगढ़ द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौकीदारों का बास भोपालगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान शिविर प्रभारी हवाई सिंह यादव उपखंड अधिकारी भोपालगढ़ एवं प्रशासक सुरेशचंद्र शर्मा द्वारा 69- ए के पट्टे-28 एवं कृषि भूमि से आवासीय रूपांतरण के 3 पट्टो का वितरण किया गया।


शिविर के दौरान पर प्रशासक सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा बताया गया की लीला देवी पत्नी नेमीचंद, लीला देवी पत्नी कालूराम के द्वारा ग्राम पंचायत भोपालगढ़ द्वारा जारी पट्टा सरेंडर करते हुए 1 घंटे में नगर पालिका का पट्टा जारी करने पर इनके परिवार को बहुत खुशी हुई।

इस दौरान कैंप में 69- क के पट्टे हेतु 20 आवेदन एंव कृषि भूमि से अकृषि रूपांतरण हेतु 4 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस दौरान गणमान्य नागरिक एवं पालिका के कार्मिक में धमेंद्र सिंह खोजा, डूंगर राम चौधरी, निंबाराम, दिलीप देवड़ा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे । शिविर प्रभारी यादव द्वारा आमजन को बताया कि अपने नाम से पंचायत का पट्टा सरेंडर करते हुए नगर पालिका का पट्टा प्राप्त कर भूमि/ मकान का विधिक अधिकार प्राप्त करें।

रिपोर्ट :- मेहराम गहलोत 9413525468

ग्राम पंचायत भोपालगढ़ द्वारा जारी पट्टा सरेंडर करने पर 1 घंटे में नगरपालिका का पट्टा सौंपते शिविर प्रभारी हवाई सिंह यादव।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...