रिकॉर्ड उंचाई पर पेट्रोल और डीजल दाम, डेढ़ महीने में 6.50 रुपए हुआ महंगा

  • मुंबई में रिकॉर्ड 96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा पेट्रोल, दिल्ली में डीजल 80 रुपए के करीब
  • लगातार 9वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में देखने को मिली है बढ़ोतरी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार 9वें दिन इजाफा देखने को मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। लगातार 9 दिन से इजाफा होने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 3 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। वहीं दूसरी ओर आज काफी दिनों के बाद इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। जहां डब्ल्यूटीआई एक बार फिर से 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 62 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं। आपको बता दें कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर पहुंच चुके हैं।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में लगातार 9वें दिन इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली और मुंबई में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसके बाद दाम क्रमश: 89.54 रुपए और 96 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि कोलकाता में 24 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 90.78 रुपए और 91.68 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में लगातार 9 वें दिन इजाफा होने के बाद दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा होने के बाद दाम क्रमश: 79.95 और 83.54 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर मुंबई में 26 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रतित लीटर के इजाफे के बाद दाम 86.98 और 85.01 रुपए प्रतति लीटर हो गए हैं।

48 दिन में कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
वर्ष 2021 में अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 6.50 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। पहले बात डीजल की करें तो दिल्ली में 6.08 रुपए, कोलकाता में 6.10 रुपए, मुंबई में 6.47 रुपए और चेन्नई में 5.80 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वहीं पेट्रोल की कीमत की बात की जाए तो दिल्ली में 5.83 रुपए, कोलकाता में 5.59 रुपए, मुंबई में 5.66 रुपए और चेन्नई 5.17 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...