राजस्थान महासभा खंड केकड़ी की बैठक हुई आयोजित

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। राजस्थान ब्राह्मण महासभा खंड केकड़ी की बैठक मिश्रीलाल दुबे शिक्षण संस्थान पटेल ग्राउंड केकड़ी में महासभा अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में महासभा के संभाग अध्यक्ष डॉ अविनाश दुबे, अजमेर जिला अध्यक्ष नरेश कौशिक, समाजसेवी, प्रकृति प्रेमी एवं महासभा के भामाशाह संरक्षक कृष्णानंद तिवारी उपस्थित थे। अतिथि गणों का महासभा की और से स्वागत सम्मान किया गया। बैठक के प्रारंभ में महासभा खंड सचिव चंद्र प्रकाश त्रिपाठी द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसका बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने अनुमोदन किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं स्थानीय महासभा के वरिष्ठ सदस्यों को प्रदेश एवं जिला स्तर पर नवगठित कार्यकारिणी में मनोनयन बाबत घोषणा की गई। जिसके अंतर्गत स्थानीय महासभा के मुख्य संरक्षक अशोक शर्मा को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत करने, महासभा के संरक्षक पुरुषोत्तम दाधीच को प्रदेश संगठन मंत्री पद पर मनोनीत करने, महासभा की वरिष्ठ महिला पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष गीता शर्मा को प्रदेश महिला संगठन में सहसचिव के पद पर मनोनीत करने, महासभा की वरिष्ठ सदस्य एवं भामाशाह गायत्री शर्मा को प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन की घोषणा की। बैठक में विधि प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में दाधीच समाज अध्यक्ष हरिप्रसाद मुंशी एवं विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ अभिभाषक आशुतोष शर्मा को मनोनीत किया गया। जिस पर महासभा द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। महासभा द्वारा सितंबर माह में महासभा की विभिन्न कार्यकारिणीयो का विस्तार कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने पर चर्चा की गई। जिसका कार्यक्रम संयोजक संभाग अध्यक्ष डॉक्टर अविनाश दुबे को बनाया गया जिनके नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निश्चय किया गया। बैठक में महासभा जिला सचिव चंद्रशेखर शर्मा, महासभा के संरक्षक चंद्र प्रकाश जी दुबे (अध्यक्ष सनाढ्य समाज), हरिप्रसाद मुंशी (अध्यक्ष दाधीच समाज) बजरंग लाल शर्मा (अध्यक्ष सिखवाल समाज) के पूर्व सचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक व्यास, जयराज शर्मा , रामनिवास शर्मा, केदार शर्मा, योगेंद्र पारीक, महेश शर्मा, अनिरुद्ध दुबे, महिला पदाधिकारी संतोष शर्मा , पूर्व युवा कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र जोशी , गौतम पब्लिसिटी के प्रोपराइटर युवा पवन शर्मा, विजय शर्मा आदि समाज बंधु उपस्थित थे। महासभा अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...