भगवान चारभुजा नाथ के होगा महामस्ताभिषेक का आयोजन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेंद्र पाराशर)। पुरानी केकड़ी स्थित केकड़ी जिले के अति प्राचीन चारभुजा मंदिर में भगवान चारभुजा नाथ के विग्रह का महामस्ताभिषेक का आयोजन गुरुवार को होगा। मंदिर पुजारी कैलाश चंद्र पाराशर ने बताया कि चारभुजा मंदिर में प्रत्येक माह की पूर्णिमा को भगवान चारभुजा नाथ के विग्रह का महामस्ताभिषेक का आयोजन होता है जिसके तहत गुरुवार को पूर्णिमा होने से यजमान भागचंद लखारा के सहयोग से भगवान चारभुजा नाथ के अभिषेक का आयोजन होगा। अभिषेक के बाद भगवान का श्रंगार कर महा आरती का आयोजन होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related