बीकानेर में कल के लिए वेक्सीनेशन से जुड़ी बड़ी खबर, इतनी डोज से होगा टीकाकरण

बीकानेर@जागरूक जनता । मंगलवार को शहर वासियों को वेक्सीनेशन से वंचित रहना पड़ेगा, क्योंकि वेक्सीन डोज की कमी के चलते केवल ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण किया जाएगा । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया मंगलवार को करीब 1150 डोज के लक्ष्य के साथ केवल ग्रामीण क्षेत्रों में सेशन आयोजित किये जायेंगे । शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को बुधवार तक इंतजार करना होगा । ऐसे में आज रात ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन नही होगी । ग्रामीण क्षेत्रों में ऑन स्पॉट बुकिंग के साथ वेक्सीनेशन किया जाएगा । जिसमे कुछ केंद्रों पर कोवेक्सीन एंव कुछ में कोविशिल्ड की डोज उपलब्ध रहेगी । वंही शहरी क्षेत्र में नाममात्र की डोज से केवल वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स से टीकाकरण किया जाएगा । आरसीएचओ डॉ गुप्ता ने बताया वेक्सीन की खेप लेने के लिए जयपुर गाड़ी भेजी गई है जो मंगलवार सुबह तक बीकानेर पहुंचने की उम्मीद है जिसमे करीब 18 हजार डोज आ रही है । ऐसे में बुधवार को एक बार फिर से बड़े स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...