पीएचइडी परिवार द्वारा सामूहिक सहस्त्र धारा का हुआ आयोजन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पीएचइडी कॉलोनी बघेरा रोड पर केकड़ी के पीएचइडी विभाग के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों एवं फिल्टर प्लांट केकड़ी के कार्मिकों के साथ ही समस्त शिव भक्तों के सामूहिक सहयोग से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सहस्त्र धारा का आयोजन पंडित विष्णु शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा एवं गणेश शर्मा (कुहाडा बुजुर्ग) के माध्यम से संपादित की गई lकार्यक्रम में सभी शिव भक्तों का सामूहिक सहयोग रहा l सहस्त्र धारा के पश्चात पंडित गणेश शर्मा द्वारा भगवान महादेव का महाकाल रूप मे भव्य श्रृंगार किया गया एवं मंदिर पुजारी राम प्रसाद वैष्णव द्वारा श्रृंगार आरती की गई तत्पश्चात सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रोहित त्रिपाठी, गोपाल सिंह रावत, राजवीर सिंह, मुकेश जाट, सुरेंद्र योगी, राजाराम वैष्णव सहित सभी शिव भक्तों का विशेष सहयोग रहाl अंत में मार्गदर्शक एवं संरक्षक केदारमल व्यास एवं महिला मंडल सदस्य आरती दाधीच का आभार व्यक्त किया गया l

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...