जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का रहा श्रेष्ठ प्रदर्शन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। विद्या भारती संस्थान द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। आदर्श विद्या मंदिर विजयनगर व नसीराबाद में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता (14 वर्ष व 17 वर्ष) में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। शारीरिक प्रमुख अरविंद कुमार तेली ने बताया, कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में छात्र और छात्राओ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 14 वर्षीय खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओ ने प्रथम तथा छात्रो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ब्यावर में आयोजित 14 व 17 वर्षीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक रामेश्वर चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बताया कि विद्यालय द्वारा खिलाड़ियों की विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था श्रेष्ठ कोच के द्वारा की जा रही है। शारीरिक प्रमुख ने बताया, कि खो-खो विजेता टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छात्रो की छबडा जिला बारा तथा छात्राओ की चित्तौड़गढ़ में 2 सितंबर को जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...