जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को राजकीय किशोर एवं संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण किया तथा यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेहता ने इन केन्द्रों में आवासितों से मुलाकात की तथा इनके भोजन, सुरक्षा एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किशोर गृह के बच्चों को खेल, योगा, संगीत, ऑनलाइन एजुकेशन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिनसे इनमें सीखने की प्रवृत्ति बढ़े। इसके लिए आवश्यकता अनुसार ट्यूटर की व्यवस्था कर दी जाएगी। किशोर गृह में आवासित किशोर द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और अन्य कलाकृतियों की सराहना की तथा कहा कि इस हुनर में और अधिक निखार लाने के लिए नियमित अभ्यास करें। इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आवासितों के स्वास्थ्य और मेडिकल चेकअप के बारे चिकित्सा विभाग के कार्मिकों से जानकारी ली। संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जाना तथा इसे चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के कार्यों का त्रैमासिक निरीक्षण तथा किशोर न्याय बोर्ड के कार्यालय का अवलोकन किया।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गंगा दशहरे पर अलख पंथ के प्रणेता श्री उदयगिरी जी महाराज की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा

'देवो भूत्वा देवं यजेत' और 'सुप्रतिष्ठोभव' की वेद ध्वनियों...

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली जन जागरूकता रैली।

भरतपुर हरित बृज सोसायटी एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 June 2025

Jagruk Janta 4 June 2025Download

UEM जयपुर राजस्थान के छात्रों को उनके ड्रीम जॉब्स दिलाने में बना अग्रणी

संस्थान 100% प्लेसमेंट, ₹72 लाख का पैकेज और अंतरराष्ट्रीय...