शादी के तीन दिन ही बाद हजारों रूपए लेकर दुल्हन हुई फरार, पति ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का केस

बीकानेर@जागरूक जनता। विवाह सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन अब इसके पवित्र बंधन को कुल लालची किस्म के लोगो ने इसको पेशा बना दिया है । शादी की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह आये दिन अखबारों में सुर्खियां में बने रहते है । बीकानेर में भी दलाल के मार्फत हुई शादी में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। जस्सूसर गेट मालियों का मोहल्ला निवासी रूपचंद गहलोत ने रिपोर्ट दी है कि शादी के तीन दिन बाद ही उसकी पत्नी ज्योति उसे धोखा देकर चली गई। परिवादी के अनुसार उसने सूरतगढ़ के दलाल हेमंत के मार्फत भटिंडा में शादी की थी। शादी करवाने के लिए हेमंत ने ढ़ाई लाख रुपए की दलाली ली थी। ज्योति उसके साथ 2-3 दिन ही रुकी, 22 जून को पीहर जाने का कहा तो वह उसे आधे रास्ते छोड़कर आया, जहां सामने से उसके पीहर वाले उसे लेने आए। उसके बाद से ज्योति वापिस नहीं लौटी और ना ही फोन उठा रही है। आरोप है कि दलाल हेमंत व अन्य ने साजिश के तहत ही ये शादी करवाई थी। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष यादव ने बताया कि ज्योति, हेमंत, सुखवेंद्र, जसप्रीत कौर व सीताराम के खिलाफ धारा 311, 379, 420 व 120 बी आईपीसी के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपियों से पूछताछ व जांच के बाद ही पूरी कहानी सामने आएगी। परिवादी ने ज्योति पर 20 हज़ार रूपए ले जाने का भी आरोप लगाया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...