जयपुर में तड़के 15 मिनट में लगे भूकंप के तीन झटके, दहशत से लोग निकले घरों से

जयपुर @ जागरूक जनता। राजस्थान की राजधानी शुक्रवार की अलसुबह दहशत में आ गई। अभी लोग नीदों में ही थे कि 15 मिनट में एक के बाद एक आए भूकंप के तीन झटकों ने लोगों का कलेजा हिला कर रख दिया। शहर के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोग इस दहशत में घर के अंदर भी घंटों तक नहीं गए कि कहीं फिर भूकंप न आ जाए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया है कि राजधानी में एक के बाद एक तीन झटके कुछ मिनट के अंतराल पर ही लगे। गनीमत यह रही कि दो से तीन सेंकेड तक आए इस भूकंप से अभी कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसका असर राजस्थान के कई जिलों में देखा गया।

ऐसे लगे तीन झटके
शुक्रवार सुबह तड़के 4:09:38 बजे पर सबसे पहला झटका रिक्टर स्केल पर 4.4 का लगा। इसके बाद भूकंप का दूसरा झटका सुबह 04:22:57 बजे आया। इसका रिक्टर स्केल पर परिमाण 3.1 रहा। भूकंप का तीसरा झटका सुबह 4:25:33 बजे आया जिसका रिक्टर स्केल पर 3.4 रहा।

भूकंप का एक ही केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार तीनों का केद्र एक ही रहा। पहला भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर था। दूसरा भूकंप केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था और तीसरा भूकंप का केंद्र फिर 10 किलोमीटर की गहराई पर था ।जयपुर से भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था।
पहला झटका – 04:09:38
रिएक्टर स्केल – 4.4
दूसरा झटका – 04:22:57
रिएक्टर स्केल – 3.1
तीसरा झटका – 04:25:33
रिएक्टर स्केल – 3.4

दहशत में आईं वसुंधरा राजे
भूकंप के एक के बाद एक तीन बार आने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी दहशत में आ गई। उन्होंने अपने टिवटर पर लोगों की कुशलक्षेम पूछते हुए। सभी की सुरक्षित होने की कामन की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में पंचायत चुनाव 13 अक्टूबर से, किस चरण की कब वोटिंग? जानें मतगणना कब होगी

राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सिंतबर से...

जो संस्थान जीवन में आगे बढ़ाएं , उसके लिए रहे सदैव शुक्रगुजार – कुलगुरु जैतावत

एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह...