एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए

गैस सिलेंडर के दाम 4 फरवरी को 25 रुपए और 14 फरवरी को 50 रुपए बढ़ाए गए हैं। महज 10 दिन में गैस सिलेंडर 75 रुपए महंगा हो गया है।

नई दिल्ली। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में सीधे 50 रुपए का इजाफा कर दिया है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 769 रुपए होगी। बढ़ी हुई कीमतें रविवार रात 12 बजे से ही लागू हो जाएंगी।

गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। इसके पहले 4 फरवरी को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ था। अब 10 दिन बाद यानी 14 फरवरी को इसकी कीमत 50 रुपए और बढ़ा दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि फरवरी महीने में अब तक घरेलू सिलेंडर के दाम 75 रुपए बढ़ गए हैं।

दिसंबर में भी दो बार बढ़े थे दाम
जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि उससे पहले दिसंबर के महीने में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी। बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी, हालांकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 191 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...