भगवान चारभुजा नाथ के हुआ महामस्तकाभिषेक का आयोजन

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को केकड़ी जिले के अति प्राचीन चारभुजा नाथ मंदिर में भगवान चारभुजा नाथ के विग्रह का महामस्तकाभिषेक किया गया। वयोवृद्ध पुजारी कैलाश चंद्र पाराशर ने बताया कि चारभुजा मंदिर में प्रत्येक पूर्णिमा को भगवान चारभुजा नाथ के महामस्तकाभिषेक का आयोजन होता है तथा इस दौरान प्रातः काल से ही भगवान के वैदिक मंत्रों से अभिषेक किया जाता है। रामेश्वर पाराशर ने बताया कि इस दौरान पंडित योगेश व्यास के द्वारा वैदिक मंत्रों के द्वारा सुगंधित इत्रो, दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी सहित कई मिश्रित सामग्रियों से भगवान का अभिषेक किया गया। ओसरा पुजारी गजेन्द्र पाराशर ने बताया कि इस दौरान प्रातः काल से ही यजमान भागचंद लखारा के सहयोग से भगवान का अभिषेक कर भगवान का आकर्षक श्रंगार कर महा आरती का आयोजन किया गया। अभिषेक कार्यक्रम के दौरान शैलेन्द्र पाराशर, अनिल पाराशर, गोपाल पाराशर, पुरुषोत्तम पाराशर, विजेन्द्र पाराशर, मुकेश पाराशर, योगेश पाराशर, दुर्गेश पाराशर, ओमेंद्र पाराशर, पीयूष पाराशर ने सहयोग प्रदान किया। अभिषेक के पश्चात महाआरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Hathoj धाम में पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव, Dhanteras से अन्नकूट तक होंगे धार्मिक आयोजन

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना एवं औषधीय सामग्री...

Jail में समय पर सरेंडर नहीं करने पर Asaram के खिलाफ मामला दर्ज

आसाराम रात करीब 10:15 बजे एयर एंबुलेंस से जोधपुर...