नवगठित जिला केकड़ी में पहली बार जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 1 सितंबर से 6 सितंबर तक होंगे आयोजित

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक केकडी ने बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। नवगठित जिला केकड़ी में पहली बार जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल आगामी 1 सितम्बर से 6 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आज राजकीय महात्मा गांधी स्कूल पायलट में जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा ने आवश्यक बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई ।
जिला खेल प्रभारी रामधन जाट व शारीरिक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रारंभिक शिक्षा विजय कुमार पारीक ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियां एवं कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई जिसमें आवास समिति ,भोजन समिति ,क्रय समिति, खेल मैदान समिति ,मीडिया प्रभारी, निर्णायक मंडल, खेल प्रभारी आदि हैं।
प्रतियोगिता मीडिया प्रभारी राधेश्याम कुमावत एवं अब्दुल गफ्फार देशवाली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अजमेर जिले की तीन नगर पालिका एवं पांच ब्लॉक की महिला पुरुष वर्ग की टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में खो -खो, रस्साकशी, शूटिंग बॉल ,वॉलीबॉल के मैच पटेल मैदान पर खेले जाएंगे वहीं टेनिस क्रिकेट, कबड्डी ,बास्केटबॉल के खेल नए खेल स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि फुटबॉल और एथलीट के मुकाबले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय केकड़ी में आयोजित किए जाएंगे। बैठक को प्रधानाचार्य श्रीधर चौधरी भंवर लाल चौधरी ने भी सम्बोधित किया बैठक का संचालन शारीरिक शिक्षक कैलाश चंद्र गौड़ ने किया। इस बैठक में अजमेर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के सैकड़ो शारीरिक शिक्षक,अध्यापक, मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

421 करोड़ रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...

गायत्री यज्ञ एवं राम आदर्शो पर शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ चर्चा

जयपुर. साकेत किड्स एकेडमी में अनुकरणीय आदर्श प्रभु श्री...