कृष्णानन्द तिवाड़ी द्वारा चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में नव मतदाता काफी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है । इस अभियान में केकड़ी विधानसभा के भाजपा नेता कृष्णानन्द तिवाड़ी द्वारा नव मतदाताओं को मोदी सरकार की योजनाओं को समझाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवा रहे है। तिवाड़ी द्वारा नवमतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार का होना इस देश के लिए सौभाग्य की बात है। आज मोदी सरकार ही है जिसकी वजह से कश्मीर आज़ाद हुआ और हमारे देश का अभिन्न अंग के रूप में स्थापित हुआ । आज भगवान श्री राम का मंदिर बनना मोदी सरकार की कुशल नेतृत्व से संभव हो पाया है। राजीव गांधी ने बतौर प्रधानमंत्री कहा था कि लाभार्थी को 1 रुपये में से केवल 15 पैसे ही प्राप्त है जबकि मोदी सरकार में लाभार्थी को शत प्रतिशत लाभ सीधे बैंक खाते में पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किए है । ऐसे कई कार्य और योजनाओं को मोदी द्वारा वास्तविक लाभार्थी को पहुंचाने का कार्य किया है । आप जैसे युवा प्रधानमंत्री जी के प्रिय है, प्रधानमंत्री मोदी अधिकतम कार्य युवाओं से करवाना चाहते है उसका कारण युवाओं की ऊर्जा देश की तरक्की और मातृ भूमि की सेवा में खर्च हो । तिवाड़ी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि आज राजस्थान की कांग्रेस सरकार में ना तो कोई महिला सुरक्षित है ना ही कोई आम आदमी । हर रोज कही ना कही किसी ना किसी पर अत्याचार हो रहा है। आज राजस्थान में महिला दुष्कर्म, महंगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, गैंगवार जैसी घटनाएं रोज हो रही है। हम सब मिलकर इस सरकार को उखाड़ को फेकने का काम करते है और मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने की अपील करी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...