आर्य समाज केकड़ी द्वारा मनाया गया श्रावणी उपकर्म, ऋषि तर्पण, संस्कृत दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेन्द्र पाराशर)। आर्य समाज केकड़ी द्वारा श्रावणी उपकर्म, ऋषि तर्पण, संस्कृत दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। आर्य समाज मंत्री अशोक आर्य ने बताया कि वेद हमारी प्राचीनतम धरोहर हम हमारी प्राचीन वैदिक सभ्यता और संस्कृति के अनुसार पर्व मनाते आए हैं आज आर्य समाज मंदिर में अग्निहोत्र कर वैदिक मंत्रोच्चार से श्रावणी उपक्रम, ऋषि तर्पण, संस्कृत दिवस और रक्षाबंधन का पर्व सभी आर्य जनों ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। कपूर चंद सोनी ने अपने व्याख्यान में बताया कि भारत कृषि प्रधान देश रहा है हमारे सभी पर्व संस्कृति पर आधारित है हमारे पर्व हमें आपसी भाईचारे आपसी सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। सत्यनारायण सोनी ने बताया कि संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है और सभी भाषाओं की है जननी है आज के इस परिवेश में हम संस्कृत को भूलते जा रहे हैं हमें हमारी भाषा को सुरक्षित रखने के लिए हम संस्कृत का नियमित स्वाध्याय करे । कार्यक्रम के दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान जयपुर में संपन्न हुई चुनाव में अशोक आर्य को अजमेर संभाग का उप प्रधान पद पर निर्वाचित होने पर आर्य समाज द्वारा साफा अपर्णा भेंट कर स्वागत और सम्मान किया कार्यक्रम में प्रधान रतन पवार, मंत्री अशोक आर्य, अशोक कुमार जेतवाल, कोषाध्यक्ष गणेश सिंह भाटी, आर्य वीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी, हवन व्यवस्थापक कमलेश कुमार माली, चिरंजी लाल सोनी, प्रवीण नागोरिया जयप्रकाश सोनी, सरला नागोरिया सहित सभी आर्यजन उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...