युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने किया ‘मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के पोस्टर का विमोचन

युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने किया ‘मेरा गांव, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के पोस्टर का विमोचन

बीकानेर@जागरूक जनता। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोगरा ने रविवार को सर्किट हाउस में ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर घोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कोरोना की दूसरी लहर को हराने के लिए बेहतरीन प्रबंधन किया गया। जिसकी बदौलत अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसके बावजूद हमें सावधानी रखनी होगी। प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग रखें। इसके साथ-साथ कोविड एडवाइजरी की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को कोविड एप्रोपिएट बिहेवियर के प्रति जागरूक करने के लिए ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी लें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में किसी भी स्तर पर कोविड  प्रोटोकॉल की अवहेलना नहीं हो। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता शहरी क्षेत्र में भी यह अभियान चलाएं। प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए उन्हें प्रेरित करें।
युवक कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश समन्वयक ऋषि कुमार व्यास ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जागरूकता का यह अभियान सतत रूप से चलाया जा रहा है। इसके साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के साथ घर-घर सर्वे अभियान से जुड़कर भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जन-जन को सतर्क कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क वेक्सीनेशन और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी पहल किए जाने पर आभार जताया।
बीकानेर युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव गिरधर जोशी ने बताया कि युवा कार्यकर्ताओं द्वारा शहरी क्षेत्र में जागरूकता का सघन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान घर-घर सर्वे को प्रभावी तरीके से करवाने के प्रयास होंगे। मेल मिलाप और आयोजन बंद रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस दौरान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेंद्र बिस्सा, प्रदेश महासचिव अरुण व्यास, जिलाध्यक्ष धनपत चायल, विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राहुल व्यास आदि मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...